Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह की विगत वर्ष की अपार सफलता के पश्चात इस वर्ष पुनः सनातन धर्मावलंबियों की 51 बेटियों का विवाह अग्रवाल समाज द्वारा संपन्न कराया जाएगा

रायपुर,असल बात छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह इस वर्ष पुनः भव्य रूप में आयोजित किया जा र...

Also Read

रायपुर,असल बात


छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह इस वर्ष पुनः भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष की अभूतपूर्व सफलता के बाद इस वर्ष भी 51 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा।


यह आयोजन माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। निमंत्रण देने गए प्रतिनिधि मंडल को आप दोनों ने अपनी आने की सहर्ष सहमति प्रदान की है।


इस अवसर पर श्री सियाराम अग्रवाल, श्री गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्री राजेश अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री संपत अग्रवाल विधायक, श्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, श्री मोतीलाल साहू विधायक, श्री जयदेव सिंघल श्री महेंद्र सेक्सरिया , श्री राजीव अग्रवाल सीएसआईडीसी के अध्यक्ष, श्री बृजलाल गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। संस्था को इन सब की कार्यक्रम में आने की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

 सामाजिक समरसता का प्रतीक होगा यह आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक शोभा केडिया, गुंजा सुल्तानिया, रमेश अग्रवाल एवं जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, एकता एवं सेवा भाव का प्रतीक है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराना एवं उन्हें सहयोग प्रदान करना है।यह आयोजन समाज के उन परिवारों के लिए एक सशक्त पहल है, जो अपनी बेटियों के विवाह को गरिमामय रूप से संपन्न करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं।

इस पावन अवसर पर विभिन्न समाज एवं वर्गों की 51कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान, परंपरा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य न केवल कन्याओं को सम्मानपूर्वक विदा करना है, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी सुदृढ़ करना है।


 सख्त चयन एवं पारदर्शिता


प्रचार-प्रसार प्रभारी श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं डॉ. नेहा अग्रवाल ने बताया कि सभी जोड़ों का विधिवत सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को ही लाभ मिल सके।


रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल जिला महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका अग्रवाल एवं पंडाल एवं व्यवस्था प्रभारी श्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि, इस आयोजन में बेटियों को गृहस्थी के अनेक प्रकार के सामान दिए जाते हैं, कल लगभग ₹50000 की सामग्री प्रत्येक वर वधु को दी जाती है जिसमें स्टील की बड़ी वाली अलमारी, बड़ी सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर , पंखा , इलेक्ट्रिक आयरन,विवाह के सारे प्रकार के कपड़े,घड़ी , जेवर , गृहस्ती के रोजमर्रा के सारे प्रकार के समान बर्तन इत्यादि अनेक प्रकार की सामग्री सम्मिलित हैं।


संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल ने बताया कि, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करते हुए, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा एक भव्य निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 


कार्यक्रम में विवाह से संबंधित समस्त आवश्यक सामग्री एवं व्यवस्थाएं संस्था द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे कन्याओं के परिवारों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। इसके साथ ही, नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुभकामनाओं के साथ उपयोगी उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।



 अग्रवाल समाज द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेशों को भी साकार रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करता है।


पूरे कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित रूप देने के लिए 100 से अधिक सदस्यों की टीम रात और दिन लगातार मेहनत कर रही है विभिन्न समितियां बनाई गई हैं 

 समितियों का गठन (विस्तृत विवरण)*

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है:


पंजीयन व्यवस्था समिति

श्री विनोद अग्रवाल (तर्रा)

श्री घनश्याम अग्रवाल

श्रीमती वर्षा अग्रवाल

श्रीमती संगीता हरलालका

श्रीमती शशि अग्रवाल (देवेंद्र नगर)

श्रीमती ज्योति शाह

श्रीमती डिम्पल झाझरिया

श्रीमती डिंपल अग्रवाल

श्री अक्षत अगरवाल 

श्रीमती प्रीति अग्रवाल


 *आवास व्यवस्था समिति*

श्री गोविंद अग्रवाल

श्री मुनीश शाह


*मंच एवं दीप प्रज्वलन समिति*

श्री हरिकेश पालीवाल

श्रीमती प्रियंका अग्रवाल

श्रीमती सारिका खेतान


*भोजन व्यवस्था समिति*

श्री अरुण अग्रवाल

श्री शिव गोयल

श्री रघुवीर अग्रवाल

 *पंडाल व्यवस्था समिति*

श्री संजीव अग्रवाल

श्री राजेश सिंघल 

श्री कमल सिंघानिया

 *वधू मेकअप समिति*

श्रीमती सुधा शर्मा एवं टीम के द्वारा, 

श्रीमती शीतल अग्रवाल

श्रीमती ललिता अग्रवाल

श्रीमती बिंदु अग्रवाल

श्रीमती बिंदिया अग्रवाल

श्रीमती अंजना अग्रवाल

 *हल्दी-मेहंदी समिति*

श्रीमती नेहा अग्रवाल

श्रीमती सुनीता अग्रवाल

श्रीमती राखी अग्रवाल

श्रीमती पूनम अग्रवाल

श्रीमती रेखा अग्रवाल सुश्री कीर्ति अग्रवाल बिल्हा 

श्रीमती पिंकी सिंघानिया 

 उपहार खरीदी पैकिंग समिति

श्रीमती अनिता अशोक अग्रवाल

श्रीमती संतोष दनोदिया

श्रीमती सीता अग्रवाल श्रीमती पदमा अग्रवाल 

श्री कैलाश अग्रवाल भगत देवरी

एवं समस्त रायपुर महिला अग्रवाल संगठन की टीम

 मंगल फेरे एवं पाणिग्रहण व्यवस्था समिति*

श्रीमती बबीता अग्रवाल

श्रीमती संगीता पोद्दार

श्रीमती शशि अग्रवाल

श्रीमती ट्विंकल अग्रवाल श्रीमती सुनीता अग्रवाल स्वर्ण भूमि 

श्रीमती कोमल जिंदल

श्रीमती राखी अग्रवाल श्रीमती ममता अग्रवाल 

श्री अजय खेतान 

श्रीमती नीलम अग्रवाल श्रीमती किरण अग्रवाल

 *उपहार वितरण समिति*

श्रीमती अनिता अशोक अग्रवाल

श्रीमती संतोष दनोदिया

श्रीमती ज्योति अग्रवाल श्रीमती संतोष अग्रवाल 

*वित्त व्यवस्था समिति*

श्री विष्णु गोयल 

श्री नंदकिशोर अग्रवाल,नंदू 

डॉ मनोज मुरारी लाल अग्रवाल 

राधेश्याम अग्रवाल राजू 

रमेश डोकानिया

मनीष सुल्तानिया 

प्रचार प्रसार समिति

श्रीमती ज्योति अग्रवाल 

डॉ. नेहा अग्रवाल


 यह समाज सेवा का प्रेरणादायक प्रयास है,

यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करता है

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन

दिनांक: रविवार, 03 मई 2026 स्थान: वाल्मीकि हॉल, श्री राम मंदिर, वीआईपी चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)

असल बात,न्यूज