Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवानिवृत्त होना जिंदगी में एक नये सफर की शुरूआत - संजय श्रीवास्तव

    रायपुर   . असल बात news.   नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ श्री आवक जावक सहायक शंकर लाल यदु को आज सेवानिवृत्त हो जा...

Also Read

 


 रायपुर   .

असल बात news.  

नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ श्री आवक जावक सहायक शंकर लाल यदु को आज सेवानिवृत्त हो जाने पर विभाग के द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने श्री यदु को शाल, श्रीफल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।निगम की ओर से उन्हे स्मृति चिन्ह, उपहार भी भेंट किया गया।

समारोह में बोलते हुए संजय श्रीवास्तव ने कहा की रिटायरमेंट एक वह महत्वपूर्ण समय है जिसमें व्यक्ति अपने जिदंगी के एक अध्याय को पूरा करके नये सफर की शुरूआत करता है। रिटायरमेंट का पल हर इंसान के जीवन का एक खास मोड़ होता है।यह एक भावनात्मक क्षण होता है। श्री यदु ने निगम की प्रगति में लगभग 38 वर्षो से नियमित कर्मचारी के रूप में निष्ठापूर्ण सेवा देकर निगम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो अत्यंत सराहनीय है। 

श्रीवास्तव ने कहा कि निगम में श्री यदु के कर्मचारी साथी जो कार्यालय में उनके प्रतिदिन के कार्य में सहयोगी एवं सुःख दुःख के साथी रहे है उन्हे आपकी कमी का एहसास हमेशा रहेगा। उन्होने सेवानिवृत्ति के अवसर पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ, सुखद, एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दिया। 

इस अवसर पर निगम मुख्यालय नवा रायपुर से कार्यपालन संचालक वित्त राजेश कुमार सिसोदिया, एजीएम संतोष खापर्डे, डिप्टी एजीएम-मनोज वर्मा, डिप्टी एजीएम जितेन्द्र अग्रवाल,  डिप्टी एजीएम ज्योति सोनी, श्रीमती प्रज्ञा कदम, डिप्टी एजीएम अमित देवांगन, डिप्टी एजीएम त्रिनाधा रेड्डी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।