Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चैन स्नैचिंग करने वालों को पुलिस अब तुरंत पकड़ ले रही है,महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी तुरंत पकड़ा गया, गिरफ्तार,टीम को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

  ▪️ *सड़क पर जा रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना ▪️ *पेट्रोलिंग टीम एवं आम नागरिकों की मदद से आरोपी को तत्काल पकड़ा गया* ▪️ * आ...

Also Read

 


▪️ *सड़क पर जा रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना

▪️ *पेट्रोलिंग टीम एवं आम नागरिकों की मदद से आरोपी को तत्काल पकड़ा गया*

▪️ * आरोपी से मंगलसूत्र आरोपी से बरामद

▪️ *त्वरित कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर टीम सम्मानित 

भिलाई, दुर्ग.

असल बात news.  

 एक दिन पहले  सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने घर जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लेने की घटना हुई थी. आरोपी सेंट्रल बैंक विद योर भाग रहा था.. महिला ने शोर मचाया और आसपास आ जा रहे लोगों के साथ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने आरोपी को पकड़ लिया. मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है. 1 क से सफलता के साथ काम करने पर जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के सदस्यों को ₹5000 गंगा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. 

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया रमीला वर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेक्टर 6, भिलाई, सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने निवास सेक्टर 6, सड़क 17 जा रही थीं। लगभग 19:45 बजे शाम को आरोपी हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई द्वारा अचानक प्रार्थिया के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर सेंट्रल एवेन्यू की ओर भाग गया।

महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे पेट्रोलिंग दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के सहयोग से आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का सोने का मंगलसूत्र बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना स्थल :

सेक्टर 6 ए मार्केट से सेक्टर 6, सड़क 17 मार्ग, भिलाई नगर

▪️ आरोपी का नाम 

1. हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री 

1. सोने का मंगलसूत्र

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर, आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल, राम नारायण डहरिया की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही। आम नागरिकों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा संपूर्ण टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :l

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई  है कि सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


—0000—