Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत स्वीकृत, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    नई दिल्ली . असल बात news.   केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त का भुगतान और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई रा...

Also Read

 

 नई दिल्ली .
असल बात news.  

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त का भुगतान और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत स्वीकृत कर लिया गया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसको मंजूरी दे दी है.प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई है जिसमें इसकी स्वीकृति दी गई.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी है जो 01.01.2026 से प्रभावी होगी। यह मूल वेतन/पेंशन के 58 प्रतिशत की मौजूदा दर से दो प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों में वृद्धि के कारण सरकारी खजाने पर कुल मिलाकर 6791.24 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का बोझ पड़ेगा। इससे लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

यह वृद्धि स्वीकृत फार्मूले के अनुसार है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।