Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई के तीन लड़कों ने, डीडी नगर महादेव घाट क्षेत्र में दो कारों में लगा दी आग, एक माह पूर्व की है घटना, आरोपी पकड़े गए, जेल भेजा गया, तीन आरोपी है फरार जिनकी तलाश है जारी

  * सुनियोजित तरीके से दुर्ग से जाकर वारदात को दिया था अंजाम * जी.पी.एस. लोकेशन के आधार पर घर के पास खड़ी कारों को किया गया चिन्हित * ...

Also Read

 


* सुनियोजित तरीके से दुर्ग से जाकर वारदात को दिया था अंजाम

* जी.पी.एस. लोकेशन के आधार पर घर के पास खड़ी कारों को किया गया चिन्हित

* प्रकरण में 03 अन्य आरोपी है फरार जिनकी तलाश है जारी 

 रायपुर,दुर्ग .

असल बात news.  

भिलाई- दुर्ग से जाकर तीन लड़कों ने डीडी नगर रायपुर में जाकर तीन वाहनों को सुनियोजित तरीके से लगा आग लगा दी.आरोपियों ने जीपीएस लोकेशन के माध्यम से उक्त कारों की पहचान की और उसमें आग लगा दी. आरोपी घटना के बाद मोटरसाइकिल से खराब हो गए.पता चला है कि इसमें एक अन्य आरोपी भी है,जिसके निर्देश पर इस घटना को अंजाम दिया गया. प्रकरण में अभी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

पुलिस से पाप की जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि घटना की रात उसने महादेव घाट के पास अपने घर के समीप दो कारें खड़ी की थीं, जिन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। आरोपी घटना के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम) के सहयोग से, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना डी.डी. नगर की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने भिलाई क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक कैम्प कर दबिश दी।आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी। मुख्य साजिशकर्ता राहुल वर्मा के निर्देश पर आरोपी दुर्ग से रायपुर आए थे। उन्होंने मास्क एवं ग्लव्स पहनकर पैशन प्रो मोटरसाइकिल से घटनास्थल पहुंचकर जीपीएस लोकेशन के माध्यम से प्रार्थी के घर के पास खड़ी कारों की पहचान की।

इसके पश्चात आरोपी लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर ने पेट्रोल डालकर दोनों कारों में आग लगा दी, जबकि मुकेश कुमार सिंह एवं इमरान खान ने सफेद रंग की स्विफ्ट कार से सहयोग किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वापस दुर्ग भाग गए।प्रकरण में मुख्य आगजनी करने वाले आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य फरार आरोपी राहुल वर्मा एवं उसके सहयोगियों की सक्रिय रूप से तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही में थाना डी.डी. नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, निरीक्षक सचिन सिंह (प्रभारी एसीसीयू) तथा उनकी टीम के सदस्योंकृमार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, किशलय मिश्रा, महिपाल सिंह, आनंद, निर्मल वर्मा, आनंद देव शर्मा, दानेश्वर वर्मा, नीलम कुजूर एवं रवि देसाई (थाना नेवाई, दुर्ग) की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

*गिरफ्तार आरोपी

*01. मुकेश कुमार सिंह उर्फ पंचर, पिता शेष नारायण सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मैत्री बाघ चौक, मरोदा, भिलाई, जिला दुर्ग।

*02. इमरान खान, पिता सलाउद्दीन खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी प्ैभ्क्च् कॉलोनी, जवाहर नगर, कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग।

*03. लिमेश उर्फ निम्बु ठाकुर, पिता संत राम ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी रिसाली सेक्टर, भिलाई, जिला दुर्ग (मुख्य रूप से आगजनी करने वाला आरोपी)।