Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वजन बढ़ाने धान में मोटर पंप से पानी डाल दिया, पकड़ में आ गए ,चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

 धान खरीदी केंद्र में धान पर पानी डालने का मामला रायपुर  . असल बात news.  06 मार्च 2026. धान खरीदी केंद्रो पर धान के सूखते जाने की एक बड़ी स...

Also Read


 धान खरीदी केंद्र में धान पर पानी डालने का मामला

रायपुर  .

असल बात news. 

06 मार्च 2026.

धान खरीदी केंद्रो पर धान के सूखते जाने की एक बड़ी समस्या होती है और कितना परसेंट तक सूखत लिया जाए इसको लेकर हमेशा विवाद की स्थिति भी बनी रहती है. अभी राजधानी रायपुर के एक धान खरीदी धान उपार्जन केंद्र पर मोटर पंप से पानी डालकर धान को गीला करने का मामला प्रकाश में आया है.इस कृत्य का वीडियो वायरल हो गया. जिला कलेक्टर के द्वारा समिति गठित कर प्रकरण की जांच कराई गई. समिति की जांच में धान में नमी पाई गई. इसमें 10 हजार बोरा से अधिक धान नमीग्रस्त  पाया गया. संबंधित चार कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है.

खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भलेरा के धान उपार्जन केंद्र में संग्रहित धान पर मोटर पंप से पानी डालने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी  द्वारा गठित जाँच समिति की रिपोर्ट  में धान में नमी पाई गई ।

जांच में,समिति के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसिसर्वर इंदरमन निषाद तथा दैनिक कर्मचारी जितेन्द्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति 2025–26 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। जिसके पश्चात चारो कर्मचारियो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

भौतिक सत्यापन के दौरान लगभग 10500 बोरा धान नमीग्रस्त पाया गया, जिसका पंचनामा तैयार किया गया। जांच  उपरांत मामले में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध उप आयुक्त सहकारिता द्वारा FIR के लिए निर्देशित किया गया.