Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


‘Dhurandhar 2’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, Ranveer Singh ने दिखाई धमाकेदार एक्शन की झलक

 एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ (Dhura...

Also Read

 एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) जिसका नाम फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) है, इसका ऐलान किया था. वहीं, अब हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है. एक्टर ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “मैंने कहा था ना, ये निजी मामला है… ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है. 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें. ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनिया भर में रिलीज हो रही है.”

इससे पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर बताया था कि फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इस पोस्टर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमजा के किरदार में काफी इनटेंस लग रहे हैं. इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 19 मार्च को ये फिल्म थिएटर्स में सोलो रिलीज होने वाली है.




इतना हो सकता है ‘धुरंधर 2’ का रन टाइम?

आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) अपने पहले पार्ट से कई गुना बड़ी और ग्रैंड बताई जा रही है. फिल्म का रन टाइम भी लगभग 3.45 घंटे बताया जा रहा है. फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन बेहद अहम रोल निभाते दिखेंगे. वहीं अक्षय खन्ना भी रहमान डकैत बनकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं. इस फिल्म की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग भी जोरदार है. ट्रेलर आने से पहले, फिल्म ने अभी तक यूएस में करीब 1 मिलियन डॉलर के करीब कमाई कर डाली है.