Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की मृत्‍यु के प्रकरण को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

*छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले का है प्रकरण  *जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी*...

Also Read


*छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले का है प्रकरण 

*जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर एसएसपी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी*

 नई दिल्ली,छत्तीसगढ़ .

असल बात news.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक निजी अस्पताल में 17 मार्च 2026 को सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन सफाई कर्मचारियों की मृत्‍यु होने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अुनसार मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही निजी ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए थे।

मानवाधिकार आयोग ने कहा कि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह जान गंवाने वाले लोगों के मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला मजिस्ट्रेट और रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


रिपोर्ट में जांच की मौजूदा स्थिति बताने को भी कहा गया है।