बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गय...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान रविवार रात सर्किट हाउस परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को अंदर जाने से रोक दिया गया। इस दौरान उनकी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हुई।
बताया जा रहा है कि गौरी गुप्ता ने खुद को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें रोकना प्रोटोकॉल के खिलाफ है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा, प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते।

घटना के दौरान माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। हंगामे के बीच एक अन्य भाजपा नेता के हस्तक्षेप के बाद गौरी गुप्ता को सर्किट हाउस के अंदर प्रवेश मिला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेत्री और पुलिसकर्मियों के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


