रायपुर . असल बात news. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान में आज जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. किसी कड़ी...
रायपुर .
असल बात news.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान में आज जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. किसी कड़ी में यहां बुजुर्गों की चौपाल संस्था रायपुर के द्वारा नारी शक्ति गौरव सम्मान- 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं का किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाशक्ति हमारे समाज की आधारशिला है. महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आर्थिक निर्भरता से ही हमारा समाज प्रगति कर सकेगा, देश विकसित बन सकेगा.
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला शक्ति को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक महिला सिर्फ परिवार की देखभाल ही नहीं करती बल्कि वह समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देती है एक बहन परिवार में प्रेम और सहयोग की भावना बढाती है और एक बेटी अपने सपनों और मेहनत से परिवार का नाम रोशन करती है।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रशांत पांडेय,डॉ, आरती उपाध्याय, अमरजीत सिंह छाबड़ा,कर्णीका जैन श्रीमती ममता साहू श्रीमती प्रतिष्ठा हरितवाल शाहिद बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.






"
"
" alt="" />
" alt="" />


