Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

भिलाई . असल बात news.    सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में महिला प्रकोष्ठ ने स्टाफ क्लब के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव अत्यंत उत्सा...

Also Read


भिलाई .

असल बात news.   

सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई में महिला प्रकोष्ठ ने स्टाफ क्लब के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्सव अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के अमूल्य योगदान को पहचानना, सराहना करना और सम्मानित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सुजाता कोले (सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग ) द्वारा स्वागत भाषण से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शाइनी मेंडोंस ने अपने संबोधन में महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अपने आसपास के वास्तविक और प्रेरणादायक उदाहरणों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्रशासक फादर पी. एस. वर्गीस ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि इसे वर्ष के प्रत्येक दिन मनाया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की शक्ति, धैर्य, करुणा और जीवन के हर क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान को पहचानने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिष्ठाता डॉ. देवजानी मुखर्जी ने स्टाफ क्लब और महिला प्रकोष्ठ को इस दिन को नवाचारी, सार्थक और प्रेरणादायक तरीके से मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक वातावरण में जहां सभी लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहते हैं, ऐसे कार्यक्रम संस्थान में ताजगी, सकारात्मकता और अपनत्व की भावना लाते हैं।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण स्टाफ सदस्यों को रचनात्मक और रोचक उपाधियों से सम्मानित करना था। ये उपाधियाँ उनके व्यक्तित्व, समर्पण और योगदान को दर्शाती है, जिससे कार्यक्रम में हास्य और सराहना का सुंदर समावेश हुआ। कार्यक्रम में प्रेरणादायक वीडियो क्लिप्स के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें महाविद्यालय के स्टाफ के विचार साझा किए गए। 

इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ.¡ जेम्स मैथ्यू, विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष , टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रबंधन, प्रशासक एवं प्राचार्य ने आयोजकों की इस सुंदर और सफल आयोजन के लिए सराहना की। कार्यक्रम का संचालन पी जी कंप्यूटर साइंस विभाग की सहायक प्राध्यापक स्मिता सुरेश डेनियल द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सोनल जतिन थॉमस द्वारा प्रस्तुत किया गया।