Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम रही

  सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ...

Also Read

 सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बैंक में घुसकर तिजोरी के लॉकर का हैंडल तोड़ दिया और चोरी की कोशिश की, लेकिन वे रकम निकालने में सफल नहीं हो सके।



हैरानी की बात यह है कि बैंक से कुछ ही मीटर की दूरी पर विश्रामपुर पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात था, बावजूद इसके सेंधमारी की घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी बैंक में सेंधमारी की कोशिश की जा चुकी है, जो नाकाम रही थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।