बिलासपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा है। पारदर्शिता के दावों के बीच अब चयन प्रक्...
बिलासपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2023-24 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा है। पारदर्शिता के दावों के बीच अब चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर अभ्यर्थी अब हाईकोर्ट के डबल बेंच में अपील करने वाले हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पुलिस भर्ती गड़बड़ी की जांच के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के अंकों में हेरफेर की बात सामने आई है। लंबीकूद में जहां उम्मीदवारों ने करीब 5 मीटर की दूरी तय की, वहीं तकनीकी ऑपरेटरों ने प्रिज्म छड़ी आगे बढ़ाकर उसे 5.541 मीटर दर्ज कर दिया और पूरे 20 अंक दे दिए।
इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों के मुताबिक गोला फेंक प्रतियोगिता में फाउल होने वाले अभ्यर्थियों को भी 14 से 17 अंक दिए गए। 24 और 25 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले ने भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है, लेकिन सिंगल बेंच के फैसले से नाखुश अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग को लेकर डबल बैंच में गुहार लगाने वाले हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


