*अहिवारा एवं भिलाई विधायक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे भिलाई . असल बात news. समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामदयाल देशलहरा के स...
*अहिवारा एवं भिलाई विधायक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
भिलाई .
असल बात news.
समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामदयाल देशलहरा के सम्मान में सतनाम भवन सेक्टर 6 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व समाज के वरीष्ठजनो की उपास्थिती मे दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पितकर उन्हें नमन किया गया।शोक सभा में भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव ने सभा को सम्बोधित किया यह जानकर अत्यंत दुख हुआ कि श्री रामदयाल देशलहरा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे.
अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राजमहल श्री डोमनलाल कोसेवाड़ा विधायक ने अपने उद्बोधन मे उन्हें श्रद्धांजलि व नमन करके उनके योगदान को स्मरण किया कहा कि देशलहरा जी हसमुख मिलनसार प्रतिभा के धनी जीवन प्रयंत समाज सेवा समर्पित रहे चाहे पद रहे य न रहे शासन प्रशासन हर जगह अपनी बात मनवाने कि कला महारथ थे बिना सोर सराबा के कार्य ईमानदारी से करने ललक रहती थी बी.एस.पी मैनेजमेंट से भी मधुरता व सम्बंधता के अधार पर अपनी बात को रखते थे. हर काम को लगन के साथ करते थे.
विधायक श्री देवेंद्र ने कहा कि श्री देशलहरा जी यह सतनामी समाज के और गुरु घासीदास सेवा समिति के स्तंभ थे 40 वर्षों से लंबा सेवा काल चाहे वह समिति के विभिन्न पदों पर रहकर हो या सर्व समाज के उत्थान के लिए उनके समर्पित व्यक्तित्व को दर्शाता है भिलाई व पूरे दुर्ग क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।उनके शोक सभा में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित उनके प्रति सम्मान और लोकप्रियता का प्रमाण है.
श्री मेघनाथ यादव जी प्रदेश अध्यक्ष( सर्व समाज) ने उन्हें नमन किया एवं कहा कि ऐसे कर्म सेवाभावी व्यक्तित्व का जाना सर्वसमाज के लिए अपूरणीय क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार एवं शुभचिंतको इस गहन दुख को सहने की अपार शक्ति दे,
सर्व समाज के संगठन प्रमुखों ने भी उनके सानिध्य में बिताये हुये अविस्मरणीय पल को साझा किया
श्रद्धांजलि सभा मे अन्य गणमान्य जनो उपास्थिती रही केशव बंछोर सभापति( न. पा. नि. रिसाली भिलाई) पटेल समाज से श्री ब्रह्देव अटल ,सिक्ख समाज प्रमुख तथा सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों समाज के अध्यक्ष श्री बी. एल .कुर्रे ने आर डी देशलहरा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को अविस्मरणीय बताया। पूर्व अध्यक्ष गैदलाल राय जी, व संतकुमार केशकर जी ,रामजी गायकवाड़,राजमहंत श्री जवाहर कौशल जी ,शांतिलाल मिर्चें , भागवत बंजारे, सरयू प्रसाद बारले ,नेतराम गिलहरे, आनंद बघेल, संत ज्ञानेश्वर सी.एल. जोशी, डॉ ए डी बनर्जी, डी एल रात्रे, डॉ केशव देशलहरा, वाई एल जारके, उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर हेमिन चतुर्वेदी, शीतल चेलक, गीता बघेल ,शर्मिला टंडन, मीना टंडन व समाज के सैकड़ों कि संख्या मे उपस्थित हो कर शोक परिवार जनो की उपस्थिति में सभा आयोजित किया गया तथा अंत में सामूहिक श्र्द्धांजलि दो मिनट मौन धारण करके किया गया।
श्रद्धांजलि संपूर्ण आयोजन में उनकी पत्नि श्री मति कांति देशलहरा पुत्र चंद्रिका प्रसाद एवं डॉक्टर चंद्रशेखर देशलहरा एवं पुत्री चंद्रकला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन महासचिव श्री नेतराम गिलहरे के द्वारा किया गया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


