Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्य डाकघर रायपुर में अब डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL के सिम कार्ड भी मिलेंगे

  रायपुर  . असल बात news.  30/03/2026. India Post के रायपुर जीपीओ मुख्य डाकघर रायपुर में आज से Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) की सेवाए ...

Also Read

 


रायपुर  .

असल बात news. 

30/03/2026.

India Post के रायपुर जीपीओ मुख्य डाकघर रायपुर में आज से Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) की सेवाए शुरू हो गई है.इस सुविधा का शुभारंभ  छत्तीसगढ़ परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं श्री दिनेश कुमार मिस्त्री के द्वारा किया गया। इसके बाद रायपुर जीपीओ में अब डाक सेवाओं के साथ-साथ BSNL के सिम कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे।

इस सेवा के माध्यम से नागरिकों को BSNL के नए प्रीपेड सिम कार्ड, एवं BSNL मोबाइल सिम रिचार्ज जैसी सुविधाएं  उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें डाक विभाग एवं BSNL मिलकर देश के हर नागरिक तक संचार सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेंगे

रायपुर जीपीओ में BSNL सिम से संबंधित सुविधाएं मिलने से नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं एकीकृत सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे जनसुविधा एवं डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर बी एस एन एल रायपुर के DGM श्री वाई पी सिंह, एवं AGM श्री मिलिंद उपासनी एवं प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री एच.के.महावर तथा डाक विभाग व बीएसएनएल के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l