भिलाई . असल बात news. पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने की आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर ...
भिलाई .
असल बात news.
पुरानी रंजिश के चलते विवाद करने गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने की आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया था जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं. सुपेला पुलिस में घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त कर लिया है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सलमान उद्दीन, निवासी कृष्णा नगर ने 14 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राजा सोनी के घर के पास निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। इसी दौरान हड्डी गोदाम क्षेत्र का रहने वाला आरोपी आरिफ कुरैशी वहां पहुंचकर पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी के दाहिने गाल एवं बाएं सीने की ओर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के दौरान उपस्थित राज सोनी एवं शंभू तांडी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किया गया ।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


