Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महंगाई के दौर में विधायक रिकेश की 'संजीदा' पहल : अब वैशाली नगर की हर बेटी दिखेगी 'क्लासी' और 'ट्रेंडी', मात्र 1 रूपये में होगा ब्राइडल मेकओवर

भिलाई,असल बात ​भिलाई नगर, ।वर्तमान दौर में शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि एक भव्य उत्सव बन चुका है। इस उत्सव में एक मध्यम वर्गीय...

Also Read

भिलाई,असल बात



​भिलाई नगर, ।वर्तमान दौर में शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि एक भव्य उत्सव बन चुका है। इस उत्सव में एक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए सबसे बड़ा खर्च 'ब्राइडल ब्यूटी पैकेज' बन गया है। बेटियों के इसी अरमान को पंख देने के लिए वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से एक क्रांतिकारी योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं।


उन्होंने कहा है कि ​जब मैंने देखा कि एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेता है और उसमें एक बड़ा हिस्सा ब्यूटी पार्लर के बिल में चला जाता है, तब मैंने यह निर्णय लिया। अब विधानसभा क्षेत्र की कोई भी बेटी आर्थिक तंगी के कारण अपने विवाह के दिन फीकी नहीं दिखेगी। मात्र 1 रुपये के टोकन शुल्क पर उन्हें शहर की टॉप प्रोफेशनल ब्यूटिशियंस 'सेलिब्रिटी स्टाइल' लुक देंगी।


*​क्यों है आज के दौर में ब्राइडल मेकअप की जरूरत?*


​आज सोशल मीडिया और हाई-डेफिनेशन फोटोग्राफी के दौर में हर दुल्हन की इच्छा होती है कि वह अपनी जिंदगी के सबसे यादगार दिन पर 'परफेक्ट' दिखे। सही मेकअप और खूबसूरती दुल्हन के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। विवाह की तस्वीरें जीवन भर साथ रहती हैं, ऐसे में प्रोफेशनल टच उन यादों को और भी खूबसूरत बना देता है।


​विधायक रिकेश सेन ने बताया कि आजकल एचडी मेकअप, एयरब्रश तकनीक और कंटूरिंग जैसे ट्रेंडी लुक्स की मांग बढ़ी है, जो साधारण श्रृंगार से संभव नहीं है। ​एक सामान्य परिवार के लिए ब्राइडल पैकेज आज बजट से बाहर होता जा रहा है। 


बाजार में एक अच्छे प्रोफेशनल मेकअप का खर्च 10 से 50 हजार तक होता है। बारीक और डिजाइनर मेहंदी लगवाने का खर्च 3 से 10 हजार के बीच आता है। फेशियल, हेयर स्टाइलिंग और ड्रेपिंग मिलाकर कुल खर्च 70 हजार तक पहुंच जाता है।


श्री सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा की हर बहनों को 'ट्रेंडी' और 'ग्लैमरस' लुक देना अब मेरी जिम्मेदारी है, वो भी बिना उनके पिता की जेब पर बोझ डाले।


इस मुहिम से शहर की नामचीन ब्यूटिशियंस जुड़ी हैं, जो लेटेस्ट ट्रेंड्स (जैसे न्यूड मेकअप, ग्लैम लुक, और राजस्थानी मेहंदी) में माहिर हैं। 8 मार्च से विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर में 'ब्राइडल हेल्पलाइन' शुरू होगी, जहाँ शादी कार्ड और आधार कार्ड दिखा कर मात्र 1 रूपये में विवाह से 15 दिन पूर्व स्लॉट बुक किया जा सकेगा। विधायक सेन ने स्पष्ट किया है कि शुल्क मात्र 1 रूपये है, लेकिन प्रोडक्ट्स और सर्विस की क्वालिटी 'प्रीमियम' होगी।

असल बात,न्यूज