Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर जनआंदोलन: अस्पताल भवन निर्माण को लेकर महारैली, हजारों लोग जुटेंगे

  कांकेर . जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सोमवार को एसटी, एससी और ओबीसी समाज के संयुक्त आह्वान पर एकदिवसीय महारैली और चक्का जाम किया जाएगा. 18...

Also Read

 कांकेर. जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सोमवार को एसटी, एससी और ओबीसी समाज के संयुक्त आह्वान पर एकदिवसीय महारैली और चक्का जाम किया जाएगा. 18 पंचायतों के 68 गांवों से करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है. रैली और चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. 



जानकारी के मुताबिक, चारगांव माइंस से क्षेत्र को होने वाले सामाजिक और बुनियादी लाभों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. CSR के तहत किए गए कार्यों की पारदर्शिता और वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने का आरोप लगाया जा रहा है. इसी को लेकर जांच की मांग आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है. 



जानिए क्या है ग्रामीणों की प्रमुख मांगे ?

1. ब्लॉक मुख्यालय में समस्त कार्यालय संचालन कोयलीबेड़ा से ही हो.

2. जिला सहकारी बैंक का स्थापना किया जाए.

3. महाविद्यालय खोला जाए.

4. अस्पताल भवन और स्टाप की कमी को पुरा किया जाए.

5. चारगांव मांईस सीएसआर मद की जांच किया जाए.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.