Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बजट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को मिली बड़ी सौगाते,बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनेक प्रावधान

 कवर्धा,असल बात कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा उन्नयन तथा भवन निर्माण,मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए होग...

Also Read

 कवर्धा,असल बात








कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा उन्नयन तथा भवन निर्माण,मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए होगा सेटअप उपलब्ध

पंडरिया में नालंदा लाइब्रेरी का होगा निर्माण, करियर काउंसलिंग केंद्र भी होगा स्थापित

सुतियापाठ और क्षीरपानी जलाशय से 120 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना

कवर्धा को मिला ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की सौगात

     कवर्धा,। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट में कबीरधाम जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगाते मिली है। बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा संसाधनों के विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण और आधुनिक परिवहन सुविधाओं के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं, जिससे जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।


बजट प्रावधानों के तहत कुंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा तथा मेडिकल कॉलेज कबीरधाम के संचालन के लिए आवश्यक सेटअप उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी और गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कवर्धा-खमरिया मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के लिए 23 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोरमी-पंडरिया रोड से सिंघनपुरी तथा रवेली रोड से जरती तक सड़क निर्माण कार्य भी शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।


शिक्षा के क्षेत्र में पंडरिया में नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही नालंदा लाइब्रेरी में करियर काउंसलिंग केंद्र भी स्थापित होगा। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। पेयजल आपूर्ति के लिए भी बड़े स्तर पर प्रावधान किए गए हैं। सुतियापाठ जलाशय से ठाठापुर तक 54 गांवों में तथा भीरा क्षीरपानी जलाशय से 66 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला मुख्यालय में “सियान गुड़ी” को डे-केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ उन्हें स्वास्थ्य सुविधा, देखभाल और सामाजिक सहभागिता का अवसर मिलेगा। ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने के लिए कवर्धा में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ई-ट्रैक) स्थापित किया जाएगा। इससे ड्राइविंग टेस्ट अधिक पारदर्शी, तेज और मानकीकृत तरीके से हो सकेगा। 


कबीरधाम जिले के नागरिकों ने इन योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के इस पहल से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की जीवनशैली में बदलाव आएगा। उनका कहना है कि यह बजट जनता के हित में उठाया गया मजबूत कदम है, जिससे आने वाले समय में जिले की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। बजट में किए गए काम हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाने वाले हैं और इससे आम नागरिकों का जीवन स्तर सुधरेगा। 


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बजट में पूरे प्रदेश के साथ-साथ कबीरधाम जिले के लिए भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। इससे जिले के विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आम लोगों की जरूरतों और जिले के विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से कई कार्यों की मंजूरी देने का अनुरोध किया था, जिन्हें अब इस बजट में शामिल कर लिया गया है।

असल बात,न्यूज