Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वैशाली नगर महाविद्यालय में लैंगिक संवेदनशीलता पर व्याख्यान आयोजित

भिलाई . असल बात news.  इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  वैशाली नगर भिलाई में  "Gender sensitisation and equal opportunity...

Also Read





भिलाई .

असल बात news. 

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  वैशाली नगर भिलाई में  "Gender sensitisation and equal opportunity" विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता के संबंध में अपने विचार को विस्तृत करने की आवश्यकता पर बल दिया जिससे कि समावेशी एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा वक्ता जिला न्यायालय दुर्ग की अधिवक्ता सुश्री अनामिका गुहारॉय रही। उन्होंने अपने व्याख्यान में माता पिता को परिवार में बेटा- बेटी  में समानता से व्यवहार करने की आवश्यकता बताई जिससे ही समाज में लैंगिक संवेदनशीलता आ सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार को इस विषय पर जागरूक करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे संघर्ष कर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश प्रारंभ हुआ, वैसे ही संघर्ष किए बिना लैंगिक समानता लाना कठिन है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो कौशल्या शास्त्री ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के लैंगिक संवेदनशीलता प्रकोष्ठ के अंतर्गत हुआ।इस कार्यक्रम में डॉ नीता डेनियल, डॉ मेरिली राय, डॉ रविंदर छाबड़ा, प्रो सुशीला शर्मा, डॉ आरती दिवान, प्रो  शैल शर्मा, डॉ मीनाक्षी भारद्वाज तथा अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।