भिलाई . असल बात news. गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के द्वारा क्षेत्र में समाज के लोगों की बहुत अधिक जनसंख्या को देखते हुए समाज से क...
भिलाई .
असल बात news.
गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के द्वारा क्षेत्र में समाज के लोगों की बहुत अधिक जनसंख्या को देखते हुए समाज से किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा सदस्य बनाने की मांग की गई है.
समिति के अध्यक्ष श्री बी. एल. कुर्रे एवं सभी पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज की जनसंख्या को देखते हुए समाज से किसी भी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने की मांग करते हुए कहा कि पूर्व में समाज हित में सतनामी समाज से राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया गया था हम छत्तीसगढ़ शासन से मांग करते हैं सतनामी समाज को प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए समाज से योग्य व्यक्ति को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाए.
समिति के अध्यक्ष श्री भरत लाल कुर्रे ने कहा है कि श्री विष्णु देव साय जी (मुख्यमंत्री) छत्तीसगढ़ शासन एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री चरण दास महंत जी को पत्र लिखकर सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व हेतु मांग करेंगे.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


