भिलाई . असल बात news. इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई के बी.एससी., बायोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थ...
भिलाई .
असल बात news.
इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई के बी.एससी., बायोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए पीएम उषा अंतर्गत प्राप्त अनुदान से पी. वी.आर. नर्सरी में शैक्षणिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं ने कृत्रिम वानस्पतिक प्रवर्धन की विभिन्न विधियों, पौधों के अंकुरण के विभिन्न आधुनिक तकनीक, और पौधों के कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में ज्ञान प्राप्त किया। विभिन्न फसलों जैसे लाल व पीली शिमला मिर्च, जापानी खरबूजा, बैंगन आदि उन्नत किस्मों के पौधे तैयार करना सिखाया गया।
प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को आधुनिक उपकरण जैसे ऑटोमेटेड सीडलिंग मशीन के सिद्धांत एवं अनुप्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
छात्र-छात्राओं का भविष्य में उद्यमी बनाने के लिए ओर्नामेंटल एवं एक्सोटिक नर्सरी का भ्रमण कराया गया | पी.वी.आर. नर्सरी के प्रबंधन टीम व सदस्यों द्वारा छात्र छात्राओं को स्वरोजगार के अवसरों के बारे में अवगत कराया।
इंदिरा गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर भिलाई की प्राचार्य डॉ. श्रीमती अलका मेश्राम के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया | विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों डॉ. श्रीमती नीता डेनियल, डॉ. श्रीमती मिनाक्षी भारद्वाज तथा डॉ. अजय कुमार मनहर द्वारा पी.वी,आर. नर्सरी को आभार व्यक्त किया गया|



"
"
" alt="" />
" alt="" />


