Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद निधि के विकास कार्यों का वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आज भी हूआ भूमि पूजन, करोडों रुपए के काम होंगे

  भिलाई . असल बात news.  सांसद निधि के विकास कार्यों का वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आज भी भूमिपूजन हुआ.इस मद से इन वा...

Also Read





 भिलाई .

असल बात news. 

सांसद निधि के विकास कार्यों का वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आज भी भूमिपूजन हुआ.इस मद से इन वार्डों में करोड़ों रुपए के विकास के काम किए जाएंगे. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने विधिवत पूजा पाठ के साथ इन कार्यों का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नए सिरे से शुरुआत हुई है और विकास के काम गली-गली का पहुंच रहे हैं.

 यहां विकास कार्यों के भूमि पूजन की शुरुआत वार्ड क्रमांक 25 दीपनगर जवाहर नगर से हुई. यहां 1.20 करोड रुपए की लागत से सीसी रोड,नाली निर्माण तथा सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाएगा. इस अवसर पर वार्ड के पार्षद नोहर वर्मा और सांसद  प्रतिनिधि प्रमोद सिंह व भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिंह भी उपस्थित थे.