तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ▪️ रसमड़ा चौक पर ट...
तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
▪️ रसमड़ा चौक पर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक ऐमंत साहू की मृत्यु
▪️ मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति की जान सुरक्षित, घटना में गंभीर लापरवाही पाई गई
▪️ आरोपी द्वारा वाहन न रोककर लगभग 15–20 मीटर तक घसीटने से मृत्यु कारित
▪️ धारा 106(1), 281 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार
असल बात news.
अब इसे भारी वाहन चालकों की गुंडागर्दी कहे, मन बढ़वल्ल कहें,अथवा कहे कि इन्हें नियम -कानून का कोई भय नहीं रह गया है,कि इन्हें अनियंत्रित रफ्तार से वाहन चलाने से रोका जा सके, यहां औद्योगिक क्षेत्र रसमडा चौक पर एक ट्रक चालक ने अनियंत्रित तथा अत्यंत तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को भयंकर ठोकर मार दी. और ट्रक चालक ही नहीं रुका बल्कि ट्रक की चपेट में जाकर उसमें फंस गए मोटरसाइकिल सवार को 20 मी आगे तक घसीटते लेकर चला गया. यह प्रवृत्ति क्या सीधे-सीधे हत्या का मामला नहीं कहा जा सकता है. हो सकता है कि ट्रक तुरंत रोक लिया गया होता तो व्यक्ति की जान बच जाती.मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे. मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति ट्रक में बुरी तरह से फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पीछे बैठा सवारी बच गया है. प्रकरण में पुलिस ने धारा 106(1), 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः लगभग 08:00 बजे ऐमंत साहू, निवासी सलोनी घुमका, अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 ZR 3592 से अपने मित्र जुगल किशोर को साथ लेकर ए.एस. ग्लोबल फैब्रिकेशन कंपनी रसमड़ा जा रहे थे। इसी दौरान रायपुर स्टील प्लांट के सामने चौक रसमड़ा में पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 07 BF 3747 के चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई।
टक्कर उपरांत मोटरसाइकिल चालक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति छिटककर बाहर गिर गया। आसपास के लोगों द्वारा चालक को नीचे व्यक्ति फंसे होने की सूचना दिए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा वाहन न रोकते हुए लगभग 15–20 मीटर तक घसीटा गया, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई। घायल को तत्काल शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।
आरोपी का नाम दिलीप सोनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी लेबर कैंप जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया गया है. उसका ट्रक क्रमांक CG 07 BF 3747 (कीमत लगभग ₹20,00,000/-)जप्त कर लिया गया है.
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अंजोरा उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सोनी एवं उनकी टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। विशेषकर भारी वाहन चालक सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाएं तथा दर्पणों का समुचित उपयोग करें। लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


