Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


समाजसेवी डॉ. सत्य प्रकाश साहू ने बजट 2026 को आम जनता, मध्यम वर्गीय परिवार, नौकरीपेशा, किसान, युवा, छोटे व्यापारी सभी के लिए निराशाजनक बताया

रायपुर,असल बात समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश साहू जी ने कहा है की भारत सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट 2026 आम जनता, मध्यम वर्ग...

Also Read

रायपुर,असल बात




समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश साहू जी ने कहा है की भारत सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट 2026 आम जनता, मध्यम वर्गीय परिवार, नौकरीपेशा, किसान, युवा, छोटे व्यापारी, विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में घोर निराशा है।

यह आम बजट बड़े बड़े सपनों और घोषणाओं से भरा हुआ है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि इसमें सामाजिक न्याय, रोज़गार, और महँगाई का स्पष्ट अभाव है । बढ़ती महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास खर्च के बावजूद सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई ठोस राहत नहीं दी है । इससे साफ़ संकेत है कि सरकार ने नौकरीपेशा और मध्यम वर्गीय परिवारों को कोई राहत नहीं प्रदान की है और उनके मूल परेशानियों को दरकिनार किया है । जब तक आम जनता की जेब में पैसा नहीं बचेगा तो बाज़ार कैसे चलेगा और अर्थव्यवस्था कैसे सुदृढ़ होगी ? देश की सबसे बड़ी आबादी अतिपिछड़ा वर्ग के लिए ना तो कोई अलग से रोज़गार पैकेज है ना शिक्षा के लिए कोई योजना और ना ही व्यवसाय के लिए कोई विशेष फंड । यह बजट इस सच्चाई को उजागर करता है कि जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी का सिद्धांत या यूँ कहें कि वोट बैंक को केंद्र में रखकर यह बजट सिर्फ़ और सिर्फ़ घोषणाओं से भरा हुआ है ।

असल बात,न्यूज