Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री श्री साय

   *मुख्यमंत्री श्री साय ने 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का किया शुभारंभ रायपुर  . असल बात news. 28 फरवरी 2026. मुख्यमं...

Also Read

  


*मुख्यमंत्री श्री साय ने 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का किया शुभारंभ

रायपुर  .

असल बात news.

28 फरवरी 2026.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। 

            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं और राज्य गठन के समय जहां प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं बीते वर्षों में 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अपस्ताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक दिक्कतें भी कम होगी। 

          इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक, श्री आर. के. नायक, श्रीमती सत्यवती नायक तथा अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

*Expansion of Healthcare Facilities in Chhattisgarh Reflects State’s Progress and Strengthening Infrastructure — Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

*Chief Minister Shri Sai Inaugurates 200-Bed Ultra-Modern Shri Balaji Cancer Hospital

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Saturday inaugurated a 200-bed ultra-modern cancer hospital at the Shri Balaji Hospital premises in the State capital Raipur. On the occasion, the Chief Minister offered prayers to Lord Balaji and wished for the health, prosperity and well-being of the people of the State. He also inaugurated the newly constructed units of the cancer hospital and reviewed the facilities available there.

“The expansion of healthcare facilities in Chhattisgarh is clear evidence of the State’s progress and strengthening infrastructure.  Marking Chhattisgarh’s silver jubilee, since its formation, health infrastructure has grown from just one medical college to nearly 15 institutions — a remarkable expansion in last 25 years,” said Chief Minister Shri Sai.

He said that during his two-year tenure, nearly 6 new ultra-advance hospitals have been inaugurated, ensuring better and more accessible healthcare services for the public. Expressing satisfaction, he added that patients at the cancer hospital will receive benefits under the Ayushman Yojana, easing their financial burden.

On the occasion, Hospital Director Dr Tejas Nayak, Managing Director Dr Neeta Nayak, Shri RK Nayak, Smt Satyavati Nayak, along with hospital management, officials, staff and citizens, were present.