Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लोकसभा में हंगामा: राहुल बोले- डोकलाम को लेकर सरकार चुप, बैठक 3 बजे तक स्थगित

 संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और आज सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा ...

Also Read

 संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और आज सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने डोकलाम पर आर्मी चीज नरवाल को कोट किया जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हो गया। राहुल को तुरंत रोकते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल देश को गुमराह न करें। गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल के बयान पर आपत्ति जताई । उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के बयान पर भरोसा करें। इस भारी हंगामे के बाद सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राहुल ने कहा- चीनी टैंक डोकलाम आ रहे थे


राहुल ने जैसे ही किताब की लाइन को कोट किया वैसे ही हंगामा शुरू गया। उन्होंने कहा, ‘आप सब ध्यान से सुनें कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे।’ इसके बाद पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोका फिर स्पीकर ओम बिड़ला ने किताब सदन में रखने पर जोर दिया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 2019 से 2022 तक चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहे हैं। राहुल की 46 मिनट की स्पीच में उन्हें करीब हर लाइन पर राजनाथ, शाह, रिजिजू और निशिकांत दुबे और स्पीकर ने टोका और नियमों का हवाला दिया। इसपर राहुल बोले कि, आखिर सरकार उनसे इतना डर क्यों रही है राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई


राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी संसद को गुमराह न करें। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) सदन के समक्ष वह पुस्तक प्रस्तुत करें जिसका वे हवाला दे रहे हैं, क्योंकि जिस पुस्तक का वे उल्लेख कर रहे हैं वह प्रकाशित नहीं हुई है।” राजनाथ सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि राहुल गांधी को सदन में बिना तथ्य के बोलने की इजाजत न मिले।



अमित शाह क्या बोले?

संसद के बजट सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को तब टोका जब उन्होंने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित मैगजीन का हवाला देते हुए चीन का मुद्दा उठाया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “राहुल गांधी बिना प्रामाणिकता के बात न करें। वह एक मैगजीन की रिपोर्ट पढ़ रहे हैं। मैगजीन में कुछ भी लिखा जा सकता है। रक्षा मंत्री की बात का भरोसा करें। राहुल को किसने बताया कि चीनी टैंक आए थे। चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हो रही है।”?