Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पैसों की बारिश का फर्जी वीडियो बनाकर ठगी, 2.50 लाख को 2.50 करोड़ करने का झांसा; नकदी लेकर फरार होने की कोशिश, तांत्रिक समेत 5 गिरफ्तार

  बिलासपुर। पैसों की बारिश कराकर एक शख्स ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा दिया। कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने बिल्हा के सबलपुरी म...

Also Read

 बिलासपुर। पैसों की बारिश कराकर एक शख्स ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा दिया। कथित तांत्रिक विजय कुमार राज ने बिल्हा के सबलपुरी में सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया, जिसमें पैसों की गड्डी के सामने नारियल, अगरबत्ती रख पूजा की। फिर अचानक ऊपर से पैसों की बारिश होने लगी। वीडियो देख झांसे में आकर कोरिया के 4 लोगों ने पैसा दे दिया, लेकिन जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो वे अपना पैसा वापस मांगने गए। तब तक तांत्रिक और उसके 4 साथी भाग गए। पीड़ितों ने उन्हें हाईवे में बीच सड़क रोककर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ठगी में कथित तांत्रिक संग 3 महिलाएं और 1 सरपंच पति शामिल हैं।



मामले में आरोपी रिखीराम नवरंग बिल्हा के गांव संबलपुर से सरपंच पति है, जो तांत्रिक के अनुष्ठान में सहयोग देता था। विजय कुमार राज खुद को तांत्रिक बताता था। तीनों महिलाएं लोगों को झांसे में लाने का काम करती थी। लाखों रुपयों को करोड़ों में बदलने का दावा करती थी। इसी दावे के साथ 30 जनवरी को कोरिया निवासी 4 युवकों को बिल्हा बुलाया गया, जहां आरोपियों ने ‘पैसों की बारिश’ का नाटक रचा और उनसे ढाई लाख रुपए ठग लिए। इसी का बदला लेने के लिए रतनपुर इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।


तांत्रिक विजय कुमार राज (48) कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है। वह 31 जनवरी को ठगी के पैसों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब साढ़े 3 बजे रतनपुर में एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए उसने अपनी कार रोकी। तभी 2 कार वहां आकर रुकी, जिसमें से ठगी के शिकार हुए 4 पीड़ित युवक उतरे और फिल्मी स्टाइल में विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद हमलावर उसकी कार, 3 मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए कैश लूटकर भाग गए। एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामले को सुलझा लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।