Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विश्व रेडियो दिवस 2026 का आयोजन 13 फरवरी को रायपुर में

  रायपुर  . असल बात news.   प्रसार भारती एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस का भव्य आयोजन रायपुर में क...

Also Read

 


रायपुर  .

असल बात news.  

प्रसार भारती एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी 2026 को विश्व रेडियो दिवस का भव्य आयोजन रायपुर में किया जाएगा।  अंतरराष्ट्रीय महत्व का यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, प्रसार भारती और आकाशवाणी महानिदेशालय के सहयोग से आकाशवाणी रायपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ यूनेस्को के प्रतिनिधि, प्रसार भारती एवं आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वर्ष 2026 के विश्व रेडियो दिवस की थीम “रेडियो और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence)” निर्धारित की गई है। इस विषय के अंतर्गत रेडियो प्रसारण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नवाचारपूर्ण उपयोग, सामग्री निर्माण में एआई की भूमिका, श्रोताओं तक प्रभावी पहुंच तथा तकनीकी एवं नैतिक चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण, परिचर्चा सत्र, विशेषज्ञ पैनल चर्चा आदि को शामिल किया गया है।जिनका उद्देश्य रेडियो माध्यम को तकनीकी रूप से सशक्त, समावेशी और भविष्य उन्मुख बनाना है।


विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस रेडियो की विश्वसनीयता, पहुंच और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।