*दुर्ग से मधुबनी एवं मधुबनी से दुर्ग के लिए होली स्पेशल की सुविधा रायपुर . असल बात news. 11 फरवरी, 2026. यात्रियों की सुविधा को...
*दुर्ग से मधुबनी एवं मधुबनी से दुर्ग के लिए होली स्पेशल की सुविधा
रायपुर .
असल बात news.
11 फरवरी, 2026.
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 01 मार्च 2026 को एवं गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02 मार्च 2026 को चलाई जा रही है।
*ट्रेनों की समय सारणी उनके क्रमानुसार निम्न अनुसार है।
(1) गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 01 मार्च 2026 को दुर्ग से 00:30 बजे रवाना होकर रायपुर 01:20 बजे, बिलासपुर 03:30 बजे, चांपा 04:30 बजे, रायगढ़ 05:28 बजे, झारसुगुड़ा 07:15 बजे, राउरकेला 08:35 बजे, हटिया 12:10 बजे, रांची 12:30, मूरी 13.53 बजे, बोकारो स्टील सिटी 15:10 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 15:38 बजे, कतरासगढ़ 16:10 बजे, धनबाद जंक्शन 17:00 बजे, चितरंजन 18:24 बजे, मधुपुर 19:30 बजे, जसीडीह जंक्शन 20:25 बजे, झाझा 22:10 बजे, क्यूल 22:48 बजे, बरौनी 00.40 बजे, समस्तीपुर 02:15 बजे, दरभंगा 3:15 बजे, सकरी 03:53 बजे, मधुबनी 4:45 बजे सुबह दिनांक 2 मार्च 2026 को पहुंचेगी।
(2) गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02 मार्च 2026 को 06:15 बजे रवाना होकर सकरी 06:30 बजे, दरभंगा 07:20 बजे, समस्तीपुर 08:40 बजे, बरौनी 10:00 बजे, क्यूल 12:00 बजे, झाझा 13:55 बजे, जसीडीह जंक्शन 14:31 बजे, मधुपुर 15:08 बजे, चितरंजन 16:05 बजे, धनबाद 18:20 बजे, कतरासगढ़ 19:05 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 20 40 बजे, बोकारो स्टील सिटी 21:35 बजे, मूरी 22:32 बजे, रांची 00: 02 बजे, हटिया 00:25 बजे, राउरकेला 03:18 बजे, झारसुगुड़ा 05:15 बजे, रायगढ़ 07:08 बजे, चांपा 8:39 बजे, बिलासपुर 9:50 बजे, रायपुर 11:40 बजे, दुर्ग 12:45 बजे, दिनांक 3 मार्च 2026 को पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 05 जनरल कोच, 09 स्लीपर कोच, 02 एसी थ्री कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन ट्रेनों का लाभ उठाएँ एवं यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते है ।
राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग चला रहा विशेष अभियान
*राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान यात्रियों के ठहराव लिए राजिम स्टेशन परिसर में विशेष व्यवस्था
*रायपुर - राजिम - रायपुर के लिए 02 स्पेशल मेमू ट्रेन की सुविधा सहित कुल 06 मेमू ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है
राजिम कुंभ मेला 2026 एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री शामिल होते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग यात्रियों को रेलवे से संबंधित सेवाओं एवं जानकारियों तक सरल एवं त्वरित पहुँच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल द्वारा “रेल वन ऐप” के प्रचार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन सहायता डेस्क / हेल्प डेस्क लगाई जा रही है । इस दौरान रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारी यात्रियों को रेल वन ऐप डाउनलोड करने, उसके उपयोग एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर रहे है।
“रेल वन ऐप” के माध्यम से यात्री टिकट बुकिंग, ट्रेन की लाइव स्थिति, पीएनआर स्टेटस, शिकायत निवारण, रेल मदद, स्टेशन सुविधाएँ एवं अन्य महत्वपूर्ण रेलवे सेवाएँ एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनती है।
इसी कड़ी में राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान दिनांक 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर पर विशेष ठहराव की वयवस्था की गई हैं।
यात्रियों के आने जाने के सुविधा हेतु स्पेशल मेमू ट्रेन परिचालन की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक रहेगी।
*रायपुर से राजिम
(1). गाड़ी नम्बर 08755 रायपुर से 11:55 रवाना हो कर राजिम 13:20 पहुँचेगी।
(2). गाड़ी नम्बर 08757 रायपुर से 14:30 रवाना हो कर राजिम 16: 00 पहुँचेगी।
*राजिम से रायपुर
(1). गाड़ी नम्बर 08756 राजिम से 14:00 रवाना हो कर रायपुर 15:30 पहुँचेगी।
(2). गाड़ी नम्बर 08758 राजिम से 20:30 रवाना हो कर रायपुर 22 : 00 पहुँचेगी।
उपरोक्त 02 गाड़ियों के अतिरिक्त प्रतिदिन रायपुर से राजिम के लिए चार मेमू ट्रेन और राजिम से रायपुर के लिए चार मेमू ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है।
रेलवे समपार फाटक संख्या 430 (कुगदा फाटक) को दिनांक 15.02.2026 से दिनांक 26.02.2026 तक 12 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी ।
रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत कुम्हारी से भिलाई किमी. 842/8-10 (कुम्हारी से भिलाई की ओर ) स्थित मानव सहित समपार संख्या - 430 कुगदा फाटक में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा हेतु रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है | इसके फलस्वरूप यह समपार फाटक दिनांक 15.02.2026 से दिनांक 26.02.2026 तक 12 दिनों के तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा ।
वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उक्त समपार फाटक के निकट रायपुर की ओर लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 429 (परसदा गेट) स्थित है एवं दुर्ग की ओर लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर समपार फाटक क्र. 436 (उरला गेट) पर अंडरब्रिज निर्मित है तथा उसका उपयोग आवागमन हेतु किया जा रहा है। इसलिए समपार फाटक संख्या 430 के आस-पास से आवगमन करने वाले लोगों को असुविधा नहीं होगी ।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में समपार फाटक क्रमांक 481 (बोरतलाव–दरेकसा) पर बॉक्स पुशिंग कार्य हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक,के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने हेतु समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव– दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के निष्पादन हेतु दिनांक 13-14 फरवरी 2026 को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य तथा तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। जिससे कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
*निरस्त/रद्द की जाने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है -
1) गाड़ी संख्या 68721 रायपुर - डोंगरगढ़ मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
2) गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ - गोंदिया मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
3) गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया - रायपुर मेमू दिनांक - 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
4) गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग - गोंदिया मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
5) गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी - गोंदिया मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
6) गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ - गोंदिया मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
7) गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी - गोंदिया मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
8) गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट - नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
9) गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी - बालाघाट मेमू दिनांक - 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
*विनियमित (Regulated) गाड़ियां-
1. गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – दिनांक 13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 18239 कोरबा - नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिनांक 13.02.2026 एवं 13.03.2026 को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES अथवा संबंधित पूछताछ केंद्र से प्राप्त कर लें। यह कार्य रेलवे संरचना की सुरक्षा एवं सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है तथा रेल प्रशासन को यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा है।
रायपुर रेल मंडल का रेल परिचालन की संरक्षा और सुगमता की दिशा में एक कदम
*यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा हेतु गर्डर लॉन्चिंग के साथ-साथ सुधारात्मक कार्य
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद-भाटापारा सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 (कुकराचुंडा) पर रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग कार्य के लिए 13/ 14 फरवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया था । यह सेक्शन हावड़ा–मुंबई मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस लेवल क्रॉसिंग का कुल यातायात इकाई (TVU) 48,995 है तथा यह कुकराचुंडा, मोहभट्टा एवं आसपास के अनेक गाँवों को महत्वपूर्ण संपर्क सुविधा प्रदान करता है।
इस मार्ग के बिलासपुर–रायपुर सेक्शन में ट्रेनों की अनुमेय गति बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अतः आम जनता की सुरक्षा एवं परिचालन संरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस लेवल क्रॉसिंग पर आर.यू.बी. (रोड अंडर ब्रिज) का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
आर.यू.बी. हेतु गर्डर लॉन्चिंग का कार्य दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रात्रि ब्लॉक अवधि 01:10 बजे से 05:10 बजे तक नियंत्रित ट्रेन संचालन के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
गर्डर लॉन्चिंग कार्य के अतिरिक्त, मेगा ब्लॉक / शैडो ब्लॉक के दौरान निम्नलिखित सहायक कार्य भी एक साथ निष्पादित किए गए:
(1) निपानिया में 02 टर्नआउट का BCM (ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन) द्वारा डीप स्क्रीनिंग।
(2) भिलाई में 11 केवी ओवरहेड लाइन का डिस्मैंटलिंग।
(3) प्रोजेक्ट यूनिट द्वारा 12 पोर्टल (2×25 केवी प्रणाली) का इरेक्शन।
(4) 2 टीडब्ल्यू एसईजे (TW SEJ) का इन्सर्शन।
(5) 4 ग्लूड जॉइंट (GJ) का नवीनीकरण।
(6) 2 स्कैब्ड रेल का नवीनीकरण तथा DFWN का हटाना ("Defective Weld for Need-based Renewal" )(नवीनीकरण की आवश्यकता वाले दोषपूर्ण वेल्ड) को हटाया गया।
(7) टीओ-2 का टैम्पिंग।
(8) प्लेन ट्रैक (PT) का टैम्पिंग।
(9)नॉन-स्टैण्डर्ड ओएचई सुधार हेतु भिलाई रेलवे स्टेशन पर 07 पोर्टल बूम का इरेक्शन।
(10) भिलाई टीएसएस में 11 एल्युमिनियम क्रॉस-फीडर को कॉपर में परिवर्तित करना।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा हेतु गर्डर लॉन्चिंग के साथ-साथ सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्य निर्धारित ब्लॉक अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित रूप से पूर्ण कर लिए। इससे हथबंद-भाटापारा की अधोसंरचना विकास को गति मिलेगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


