दुर्ग . असल बात news. यहां कोतवाली पुलिस भिलाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 30 से अधिक मोबाइल जप्त किया गया है और यह आरोपी...
दुर्ग .
असल बात news.
यहां कोतवाली पुलिस भिलाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 30 से अधिक मोबाइल जप्त किया गया है और यह आरोपी चोरी किए गए मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर दूसरों के खाते से पैसा निकाल लेता था.स्थानीय पुलिस ने सेक्टर 7 भिलाई में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान तीन लोगों का मोबाइल चोरी हो जाने के प्रकरण की जांच शुरू की तब धीरे-धीरे इतने बड़े आरोपी तक पहुंच गई. पता चला है कि यह आरोपी खेल मैदानों एवं परीक्षा केद्रो के बाहर खड़े वाहनों को अपना निशाना बनाता था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-7 भिलाई में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान वहां खड़ी गाड़ियों से 03 मोबाइल फोन, कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने संबंधी रिपोर्ट पर 663/2025 धारा 303(2) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों से मोबाइल चोरी की लगातार घटनाएं प्रकाश में आईं। थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही शुभम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी स्कूटी/वाहनों की डिक्की से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड चोरी करना स्वीकार किया गया।
आरोपी द्वारा चोरी किए गए सामान्य लॉक पैटर्न से मोबाइल को अनलॉक कर संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।आरोपी शुभम श्रीवास, उम्र 24 वर्ष, निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती जिला जबलपुर (म.प्र.) का निवासी है.
घटनास्थल :
सेक्टर-7 क्रिकेट मैदान एवं विभिन्न परीक्षा केंद्र, भिलाई नगर क्षेत्र
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


