Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माता अमृतानंदमयी मठ ने फेकारी, दुर्ग में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

  भिलाई, दुर्ग. असल बात news.  माता अमृतानंदमयी (अम्मा) मठ, शाखा रायपुर के द्वारा, शनिवार को आधार पब्लिक स्कूल फेकारी, दुर्ग में  निःशुल्क च...

Also Read

 




भिलाई, दुर्ग.

असल बात news. 

माता अमृतानंदमयी (अम्मा) मठ, शाखा रायपुर के द्वारा, शनिवार को आधार पब्लिक स्कूल फेकारी, दुर्ग में  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमे अंचल के वरिष्ठ चिकित्सकों, फिजीशियन डॉ. मोहन लाल अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धनन मारन एवं फिजिकल हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. हर्षिता शुक्ला ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में आए लाभार्थियों का चेक-अप कर रोकथाम के उपाय, उपचार विधि और स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उचित मार्ग दर्शन और सुझाव दिया गया। प्राकृतिक और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में लाभप्रद जानकारी भी दी गई।

शिविर में फेकारी और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 नागरिकों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ नागरिक, महिलाए, बच्चे एवं जरूरतमंद लोग विशेष रूप से लाभान्वित हुए । शिविर में आये लोगों ने मठ की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार का आयोजन करने का अनुरोध किया |

माता अमृतानंदमयी मठ, रायपुर इकाई की प्रतिनिधि डॉ. रेशमा श्रीवास्तव ने बताया कि माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा समाज सेवा की यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए की गई थी | शिविर की आयोजक एवं आधार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विनीता साहू ने क्षेत्र के लोगों को शिविर सफल बनाने हेतु आभार प्रदर्शन करते हुए बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाएंगे।