*मंत्रिपरिषद के निर्णय* रायपुर . असल बात news. 11 फरवरी 2026. राज्य में समर्थन में मूल्य पर अपना धान बेचने वाले किसानों को राज्य सरक...
*मंत्रिपरिषद के निर्णय*
रायपुर .
असल बात news.
11 फरवरी 2026.
राज्य में समर्थन में मूल्य पर अपना धान बेचने वाले किसानों को राज्य सरकार अपने ईकतीस सौ रू प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के वादे के अनुसार, अभी जो अंतर की राशि है उसका होली के पहले एकमुश्त भुगतान कर देगी. आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -*
1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।
2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।
यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।
At the Cabinet Meeting held today at Mantralaya (Mahanadi Bhavan) under the chairmanship of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, several significant decisions were taken:
1. The Cabinet has approved the Address to be delivered by the Hon’ble Governor for the Eighth Session of the Sixth Legislative Assembly of Chhattisgarh, scheduled for February–March 2026.
2. The Cabinet has approved the draft of 'Chhattisgarh Appropriation Bill, 2026', to be presented in the Legislative Assembly in connection with the Budget Estimates for the year 2026–27.
3. In a major decision, the Cabinet has resolved that farmers who have sold paddy in the State at the Minimum Support Price will be paid the differential amount at the rate of Rs 3,100 per quintal in a single installment before the festival of Holi. During the Kharif Marketing Year 2025–26, a total of 141.04 lakh metric tonnes of paddy was procured from 25 lakh 24 thousand 339 farmers.
Under _Krishak Unnati Yojana_, Chhattisgarh Government will disburse approximately Rs 10,000 crore towards the differential price of paddy to farmers, in a single installment, prior to the Holi festival.
It is noteworthy that under _Krishak Unnati Yojana_, the State Government is procuring up to 21 quintals of paddy per acre from farmers at the rate of Rs 3,100 per quintal, which is the highest in the country. Over the past two years, more than Rs 25,000 crore has already been disbursed to farmers towards the differential price of paddy under the scheme. This year, with the payment of Rs 10,000 crore to farmers, the total amount disbursed will amount to Rs 35,000 crore.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


