▪️ लूट की झूठी सूचना देने वाला आवेदक गिरफ्तार ▪️ बीमा/मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई फर्जी लूट की कहानी का खुलासा ▪️ कथित लूटी गई...
▪️ लूट की झूठी सूचना देने वाला आवेदक गिरफ्तार
▪️ बीमा/मुआवजा प्राप्त करने के उद्देश्य से रची गई फर्जी लूट की कहानी का खुलासा
▪️ कथित लूटी गई ज्वेलरी आवेदक के ही दुकान से बरामद
▪️ लोक सेवक को झूठी सूचना देने पर वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
कुम्हारी, दुर्ग.
असल बात news.
व्यापार में घाटा हो रहा था तो व्यापारी ने उसका मुआवजा पाने के लिए लूट होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी..पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट की शिकायत फर्जी लगी. आगे पूछ सकती गई तो लूट के पूरी रिपोर्ट फर्जी पाई गई और आरोपी को पकड़ लिया गया.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुम्हारी में आवेदक नितेश देवांगन, निवासी ग्राम कुगड़ा द्वारा सूचना दी गई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड, सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार अड़ाकर उससे सोने की ज्वेलरी एवं नगदी रकम लूट ली गई है। सूचना पर तत्काल थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, किंतु प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदेही का फुटेज प्राप्त नहीं हुआ।
प्रार्थी की रिपोर्ट संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसने स्वीकार किया कि व्यापार में हुए नुकसान के कारण मुआवजा/बीमा राशि प्राप्त करने की नीयत से उसने लूट की झूठी सूचना दी थी तथा कथित लूटी गई ज्वेलरी उसकी स्वयं की दुकान में ही रखी हुई थी। आवेदक के बताए अनुसार ज्वेलरी बरामद की गई।
उक्त कृत्य पर आवेदक के विरुद्ध लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने संबंधी वैधानिक कार्यवाही की गई तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


