Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोहननगर रेलवे ब्रिज पर से कूद जाने वाले युवक की डायल-112, मोहन नगर की टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर बचाई जान,वार्ड क्रमांक 34 में धारदार हथियार लहराकर भय उत्पन्न करने वाला आरोपी मौके से गिरफ्तार

▪️ आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील  दुर्ग  . असल बात news.   04.02.2026. यहां एक युवक,मोहननगर रेलवे ब्रिज पर से कूद गया. उसे चोंट...

Also Read




▪️ आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील 

दुर्ग  .

असल बात news.  

04.02.2026.

यहां एक युवक,मोहननगर रेलवे ब्रिज पर से कूद गया. उसे चोंटे तो आई है लेकिन उसकी जान बचा ली गई है.डायल-112, मोहन नगर की टीम ने त्वरित रेस्क्यू कर युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया,समय पर सहायता मिल जाने से युवक की जान सुरक्षित हो गई है. बताया जाता है कि युवक मानसिक तनाव और नशे में था. यहां युवक की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने पर टीम के दो आरक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल-112 मोहन नगर की टीम को मोहन नगर–धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में एक युवक द्वारा मानसिक तनाव एवं नशे की स्थिति में ओवरब्रिज से नीचे रेलवे ट्रैक की ओर कूद जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही डायल-112 मोहन नगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित एवं संवेदनशील रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात युवक को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।

पीड़ित व्यक्ति भानुप्रताप देशमुख, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, जेवर सिरसा,दुर्ग बताया जाता है जोकि नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी है.

सराहनीय भूमिका :

उक्त रेस्क्यू कार्यवाही में डायल-112 मोहन नगर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1077 हिमांशु जंघेल एवं चालक क्रमांक 273 धर्मेंद्र देशमुख की त्वरित, सतर्क एवं मानवीय भूमिका सराहनीय रही। उनके इस उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि मानसिक तनाव या आपात स्थिति में कोई भी गलत कदम न उठाएं तथा तत्काल सहायता हेतु 112 पर संपर्क करें। समय पर सूचना एवं सहयोग से अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है।



▪️ वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में आमजन को डराने -धमकाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही, धारदार हथियार लहराकर भय उत्पन्न करने वाला आरोपी मौके से गिरफ्तार

▪️ आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जप्त

▪️ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही


वहीं थाना सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 सरस्वती नगर शिवपारा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले नागरिकों को भयभीत करने के प्रकरण में आरोपी को धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम क्रांति नेताम, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 34, सरस्वती नगर शिवपारा, दुर्ग बताया गया है. उसके पास से नग लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया है.