Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीर भवन कोसा नगर में सांसद निधि से निर्मित होगा वाचनालय भवन एवं सभागार, सांसद विजय बघेल ने किया शिलान्यास

कबीर भवन कोसा नगर में सांसद निधि से निर्मित होगा वाचनालय  एवं सभागार, सांसद विजय बघेल ने किया शिलान्यास   भिलाई. असल बात news.  यहां के कोसा...

Also Read



कबीर भवन कोसा नगर में सांसद निधि से निर्मित होगा वाचनालय  एवं सभागार, सांसद विजय बघेल ने किया शिलान्यास

 भिलाई.

असल बात news. 

यहां के कोसा नगर में स्थित कबीर भवन का विस्तार होने जा रहा है. भवन में वाचनालय एवं सभागार का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए सांसद विजय बघेल ने अपने सांसद निधि मद से स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने इस कार्य का आज संक्षिप्त समारोह में शिलान्यास किया. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कबीर संस्था के द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया तथा इसे सराहनीय बताया.

संपूर्ण दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में सांसद निधि से विकास के ढेर सारे कार्य शुरू हुए हैं और आगे भी किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में यहां भी कबीर भवन में उक्त कार्य शुरू होने वाले हैं. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों के साथ कबीर संत बड़ी संख्या में उपस्थित थे.इनमें सर्वश्री संत श्री रमाशंकर साहेब,संत श्री शीतल साहेब,श्री पुष्पेंद्र साहेब, संत श्री तारकेश्वर साहब, संत श्री देवनंदन साहेब ने सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया.उपस्थित जनप्रतिनिधियों  वार्ड के पार्षद संदीप निरंकारी,महेश वर्मा,प्रमोद सिंह,संतोष मौर्य,श्रीमती दिव्या रतन भसीन,रंजीत ठाकुर,भानु प्रताप,पोखन लाल साहू ने सांसद निधि से किया जा रहे कार्यों का स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि समाज के हित में ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे.

इस अवसर पर सर्वश्री प्रीतम दास साहू बौद्ध राम खरे,संतोष कुमार गोंड, निर्मल कुमार साहू,भगवती प्रसाद बनपेला,जंगलू राम साहू,तामेश्वर साहू जयंत वर्मा सहित बड़ी संख्या में गण मान्य नागरिक उपस्थित थे.