Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम में जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

  कबीरधाम। असल बात news.   उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के...

Also Read

 





कबीरधाम।

असल बात news.  

उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू के साथ शामिल हुए। समारोह में श्री साव ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

समारोह को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाज सेवा है। हर परिवार को सामाजिक सूत्रों में बांधना और युवा पीढ़ी को संस्कार व सही विचार देना अत्यंत आवश्यक है। बदलते वातावरण में युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। इस अवसर पर श्री साव ने कवर्धा के दानवीर भामाशाह परिसर में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।