Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मां महामाया मंदिर परिसर में आग की घटना, त्वरित कार्रवाई से काबू में, बड़ा हादसा टला

  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच ...

Also Read

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में नए साल के अवसर पर सोमवार सुबह आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक यह आग श्रद्धालुओं की लापरवाही के कारण लगी, जो मन्नत के तौर पर बांधे गए धागों और चुनरियों से फैल गई।



नए वर्ष पर मां महामाया के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। आग लगते ही मंदिर प्रबंधन और वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।


इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन के दौरान सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।