Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रसूखदारों द्वारा 8 वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।नाबालिग से पिछले 8 सालों से 6 लोग...

Also Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।नाबालिग से पिछले 8 सालों से 6 लोग सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। नाबालिग जब 14 वर्ष की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि रसूखदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था। इस मामले में एक दिन पहले महिला थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 जनवरी को पीड़िता अपनी मां के साथ थाना पहुंची और मामले की शिकायत की थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी 6 आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया।


चार आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी विजय स्वाइन (37 वर्ष) निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी (60 वर्ष) निवासी जोन 1 को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है। इस दुष्कर्म कांड में शहर के कई रसूखदारों के नाम आए हैं। पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के चार आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा