Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2026 की विजेता बनी वन विभाग की टीम, मनोज और नमन की आक्रामक बल्लेबाजी से मिली शानदार जीत

  *शारीरिक व मानसिक विकास के लिए एनपीएल का आयोजन सराहनीय – नवीन मार्कण्डेय नवा रायपुर   . असल बात news.   27 जनवरी. नवा रायपुर क्रिकेट प्रीम...

Also Read

 


*शारीरिक व मानसिक विकास के लिए एनपीएल का आयोजन सराहनीय – नवीन मार्कण्डेय

नवा रायपुर   .

असल बात news.  

27 जनवरी.

नवा रायपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 को वन विभाग की टीम ने जीत लिया है. इस टीम के मनोज और नमन की आक्रामक बल्लेबाजी से मिली शानदार जीत मिली है.छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग (एनपीएल) का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संचालनालय, मंत्रालय, निगम, बोर्ड एवं आयोगों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक श्री कमल वर्मा, सह-संयोजक श्री जय कुमार साहू एवं श्री संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री नवीन मार्कण्डेय (पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री) ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ शासकीय सेवकों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी परिचय बढ़ाने के साथ-साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक होती हैं।उन्होंने आगामी आयोजन में अन्य खेलों को भी शामिल करने का सुझाव दिया।

अपने स्वागत भाषण में संयोजक श्री कमल वर्मा ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में कार्यरत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासकीय सेवक प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी श्री संतोष कुमार वर्मा ने सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री देवाशीष दास ने किया।

*फाइनल मैच रहा अत्यंत रोमांचक 

फाइनल मुकाबला वन विभाग एवं रायपुर विकास प्राधिकरण-11 के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। इसमें मनोज ने 63 रन तथा नमन ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। रायपुर विकास प्राधिकरण-11 की ओर से राजेंद्र ने 17 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण-11 की टीम वन विभाग की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 37 रन पर सिमट गई। वन विभाग की ओर से मनोज ने 5 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, वहीं यशवंत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 7 रन देकर 3 विकेट झटके। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए मनोज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनपीएल संयोजक श्री कमल वर्मा, संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं सह-संयोजक श्री जय कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्रिकेट प्रतियोगिता प्रभारी श्री संतोष कुमार वर्मा सहित देवाशीष दास, सुनील उपाध्याय, लोकेश वर्मा, महेंद्र साहू, आकाश त्रिपाठी, अमित शर्मा, गालव चंद्राकर, सुरेश ढीढी, जगदीप बजाज, अमित चंद्राकर, विष्णु पाटेकर, राघव, रमन साहू एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।