Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बहुप्रतिक्षित मांग होगा पूरा, कल होगा गौरव पथ निर्माण का भूमिपूजन,गौरवपथ निर्माण होने से वार्डवासियों का सपना होगा साकार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा,असल बात राजनांदगांव बायपास पिलारी नहर से नवीन बाजार तक होने वाले गौरवपथ निर्माण का निरीक्षण किया नगर पालिका अध्यक्ष ने कवर्धा-नगर पाल...

Also Read

कवर्धा,असल बात



राजनांदगांव बायपास पिलारी नहर से नवीन बाजार तक होने वाले गौरवपथ निर्माण का निरीक्षण किया नगर पालिका अध्यक्ष ने

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने लंबे समय की बहुप्रतिक्षित मांग और ऐतिहासिक सौगात को शहरवासियों के नाम करेगें। उन्होनें वार्डवासियों के सपनों पर चारचांद लगाते हुए नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निर्माण होने वाले राजनांदगांव बायपास मार्ग (पिलारी नहर) से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण का भूमिपूजन कल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। उन्होेनें भूमिपूजन के पूर्व उक्त मार्ग का निरीक्षण कर वहां निवासरत परिवारों से मुलाकात किये तथा कवर्धा शहर सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि गौरवपथ निर्माण की भूमिपूजन की जानकारी दी। उन्होनें पूरे पिलारी नहर से लेकर नवीन बाजार मार्ग तक पैदल चलकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता व सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे जाने एवं सतत् मॉनिटरिंग में कार्य कराये जाने निर्देशित किया।


विकसित कवर्धा बनेगा अपना कवर्धा-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि वार्डवासियों का सपना साकार हुआ है, विकसित कवर्धा के रूप में अब हमारा कवर्धा शहर की पहचान बनेगी। उन्होनें बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे कवर्धा शहर का विकास होगा। गौरव पथ के निर्माण से कवर्धा शहर में विकास को नई दिशा मिलेगी। यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर के बुनियादी सुविधाओं को भी सुदृढ़ करेगी। लोहारा रोड बायपास से नवीन बाजार तक गौरव पथ का निर्माण शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व सांसद संतोष पाण्डेय के विशेष प्रयासों से कवर्धा शहर को विकास के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक सौगात मिली है।


10 करोड़ 37 लाख की लागत से बनेगी गौरवपथ

कवर्धा शहर में 10 करोड़  37 लाख रू. की लागत से गौरवपथ का निर्माण किया जाएगा। कबीरधाम जिले में बनने वाले इस पहले गौरव पथ की लंबाई करीब 1.8 किलोमीटर होगी। राजनांदगांव बायपास से पिलारी नहर होते हुए यह नवीन बाजार तक जुड़ेगी। इससे रामनगर वार्ड शिवाजी कॉलोनी, रामनगर, शांतिदीप कॉलोनी और नवीन बाजार के रहवासियों को लाभ होगा। 


इन अतिथियों की उपस्थिति में होगा भूमिपूजन

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मुख्य अतिथि, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश चंद्रवंशी अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला भाजपाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुष्मा बघेल, पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर एवं शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती सतविंदर पाहुजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल एवं समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

असल बात,न्यूज