Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खुद पर विश्वास, विधाता पर विश्वास और उसके विधान पर विश्वास ही समर्पण्यता है.. ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी कर्नाटक

  भिलाई  . असल बात news.   8 दिसंबर 2025. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में कर्नाटक हुब...

Also Read

 







भिलाई  .

असल बात news.  

8 दिसंबर 2025.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में कर्नाटक हुबली से आई गीता ज्ञान विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने सर्वशास्त्र शिरोमणि श्रीमद् भागवत गीता के अध्याय 9 के श्लोक 22 अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते|तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ||के बारे में बताते हुआ कहा कि जो संपूर्ण समर्पण मेरे अनन्य है जो उनको चाहिए वो देगा और उसकी रक्षा भी करेगा।

खुद पर विश्वास विधाता पर विश्वास और उसके विधान पर विश्वास ही समर्पण्यता है।अभाव, स्वभाव, प्रभाव, दबाव यह चार बातें हमें आकर्षित करती हैं।सूर्य की किरणे बिना किसी से प्रभावित हुए सम्पूर्ण प्रकृति,धरती,मनुष्यात्माओं सहित ब्रह्मांड को प्रभावित करती है।

दिल की बात दिल तक,दिमाग की बात दिमाग तक पहुंचती है।इसलिए सच्ची दिल साफ दिल से परमात्मा को याद करे, सच्चे दिल पर साहिब राज़ी।वहीं रिसाली मैत्री कुंज प्रभु प्राप्ति भवन में आयोजित ड्राइंग एंड पेंटिंग के सभी प्रतिभागी बच्चों को ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने पुरस्कृत किया।

इस योग कार्यक्रम और गीता ज्ञान से आंतरिक परिवर्तन कार्यक्रम के लिए भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने वीणा दीदी का सम्मान किया।डिवाइन ग्रुप के बच्चों द्वारा सुंदर धन्यवाद नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने किया।