Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने सेलूद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रेडिया कार्यक्रम मन की बात सुना

 दुर्ग,असल बात आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 128 वें संस्करण को स्वतंत्रता संग्र...

Also Read

 दुर्ग,असल बात




आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 128 वें संस्करण को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुद्धिजीवियों के पावन धरा सेलूद ग्राम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण , कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों के साथ सुना। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश के हर नागरिक की भावनाओं, उम्मीदों और संकल्पों को नई दिशा देने वाला जनप्रेरणा का माध्यम है। मन की बात हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रेरित करती है।

भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू ने  कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से हम सभी देशवासियों में नई ऊर्जा का संचार किया। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल, मन की बात, G–20 बैठक, नेशनल म्यूजियम, मुंबई में स्वदेशी INS 'माहे' को भारतीय नौसेना में शामिल, इसरो ड्रोनप्रतियोगिता, खाद्यान्न उत्पादन, संविधान दिवस अन्य जानकारी दिए। पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने कहा वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। मन की बात कार्यक्रम देश के वर्तमान, भूत और भविष्य की जानकारी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री खेमलाल साहू,श्री हरप्रसाद आडिल, श्री टामन साहू, श्री कृष्ण कुमार साहू मंडल महामंत्री, श्री महेश्वर बंछोर, श्री तारेन्द्र बंछोर, श्री केशव बंछोर सहित

बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र पदाधिकारी एवं स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज