Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन—चांदनी ने गोल्ड, तोरण ने ब्रॉन्ज जीता, जबकि महिलाओं ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया

  रायपुर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीरंदाजी द...

Also Read

 रायपुर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीरंदाजी दल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 30 तीरंदाज, कोच और मैनेजर शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर राज्य का मान बढ़ाया।


छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने हासिल की बड़ी उपलब्धियांचांदनी साहू ने इंडियन वर्ग में 30 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। तोरण यादव ने इंडियन वर्ग में 20 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।महिला टीम ने इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी ताकत दिखाई।टीम इवेंट में चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो खिलाड़ी शामिल थे। इनके साथ कोच प्रभु पोर्ते और प्रशिक्षक बिन्देश्वरी देवी भी मौजूद रहे।छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन रिकर्व वर्ग में भी शानदार रहा, जबकि ब्वायस वर्ग के निशांत ने 8वां स्थान हासिल किया।



इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य दीपेश अरोरा, रामलखन पैकरा, भरत मटियारा, वंदना उईके, साथ ही कोच इतवारी, टी.टी. बेहरा, आत्माराम बंजारे ने भी विजयी तीरंदाजों को शुभकामनाएं और बधाई दी।छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रदर्शन प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के समर्पण और कोचिंग की गुणवत्ता का परिचायक है। आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी इस टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।: