Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ममतामयी कलेक्टर! छात्रा की खुली चोटी को कलेक्टर ने बांधा

  बालोद. सोशल मीडिया पर आए दिन प्रशासनिक अधिकारियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जिस अधिकारी का दिल जीत लेने वाल...

Also Read

 

बालोद. सोशल मीडिया पर आए दिन प्रशासनिक अधिकारियों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जिस अधिकारी का दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है, वह हैं बालोद जिले की कलेक्टर IAS दिव्या उमेश मिश्रा. औचक निरीक्षण पर प्राथमिक स्कूल गुदुम पहुंची कलेक्टर दिव्य की नजर छात्राओं पर पड़ी. उनमें से एक छात्रा की चोटी खुली हुई थी. इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने हाथों से छात्रा की चोटी बनाई. इस वीडियो (Viral Video On Internet) की लोग खूब सराहना कर रहे हैं.

कलेक्टर का वीडियो वायरल

दरअसल, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सोमवार को डौंडी विकासखंड के प्राथमिक स्कूल गुदुम पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने स्कूल की एक छात्रा की चोटी खुली देखी. बच्ची को अपने पास बुलाकर पूछा कि चोटी कैसे खुल गई है किसी से लड़ाई हुई थी क्या. छात्रा कहती है नहीं, किसी से लड़ाई नहीं हुई है. इसके बाद कलेक्टर दिव्या ने खुद ही छात्रा की चोटी बनाई. (बालोद कलेक्टर का ममतामयी वीडियो वायरल)

बता दें कि कलेक्टर मिश्रा ने प्राथमिक शाला गुदुम के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मध्यान्ह भोजन को चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा. बच्चों को स्कूल में प्रदान की जाने वाली मध्यान्ह भोजन बहुत ही स्वादिष्ट और गुणवत्तायुक्त होने पर कलेक्टर ने भूरी-भूरी सराहना की. इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में पहुंचकर अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था का जायजा लिया.