Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन पर अतिथि व्याख्यान के साथ ‘कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन’ का गठन

भिलाई  . असल बात news.   स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा “कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ...

Also Read




भिलाई  .

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा “कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन” का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ. दिलीप महांती द्वारा सरस्वती माता के समक्ष दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। 

कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती खुशबू पाठक द्वारा अतिथि के स्वागत एवं परिचय भाषण से हुआ, जिसके बाद वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिला सामल ने कार्यक्रम के उद्देश्य, एसोसिएशन की स्थापना के महत्व तथा विद्यार्थियों के एसोसिएशन में भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप महांती मानव संसाधन प्रमुख, जैसवाल निको समूह नागपुर द्वारा “रणनीतिक मानव संसाधन प्रबंधन” विषय पर प्रेरक अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें बदलते व्यावसायिक परिवेश, तकनीकी उन्नति, युवा मानसिकता, संसाधनों की उपलब्धता तथा भविष्य उन्मुख मानव संसाधन  रणनीतियों की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन का उद्देश्य युवाओं को सक्षम बनाना, उनके कौशल, संचार क्षमता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा संगठन को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा के सामने असीम अवसर हैं, जीवन काल में हुई वृद्धि के कारण तीस वर्ष की आयु के बाद भी व्यक्ति नए लक्ष्य प्राप्त कर सकता है, और यह कि किसी क्षेत्र में बजने वाला संगीत भी वहां की संस्कृति और सोच को दर्शाता है इसके बाद विद्यार्थियों ने रोचक प्रबंधन खेलों में भाग लिया, जिसमें कागज़ी कपों को क्रमबद्ध तरीके से सजाते हुए एक ही समय में गुब्बारों को अपने हाथों से हवा में बनाए रखना था, जिससे  विद्यार्थी टीमवर्क, संतुलन, एकाग्रता और प्रबंधन कौशल के महत्व को समझ सके। 

कार्यक्रम में उपस्थित वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिला सामल तथा प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती खुशबू पाठक ने छात्रों के उत्साह, अनुशासन और उनके नेतृत्व कौशल की सराहना की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक व्यवहार की समझ को मजबूत बनाते हैं तथा उन्हें वास्तविक जीवन के प्रबंधन कौशल सीखने का अवसर देते हैं। 

श्री शंकराचार्य एजुकेशनल कैंपस, हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार पदों पर अवसर देना उनके आत्मविश्वास, संचार कौशल तथा कार्यनिष्ठा को विकसित करता है और इसी प्रकार के आयोजन भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण करते हैं।

अतिथि व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से “कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन” के बैज प्रदान कर शपथ ग्रहण कराया गया। वाणिज्य विभाग से नेहा राय एम.कॉम तृतीय सेमेस्टर, – अध्यक्ष, नंदिनी बी.कॉम अंतिम वर्ष, – उपाध्यक्ष, पायल देवांगन एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर, – सचिव, रेशमा ठाधवानी बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर, – संयुक्त सचिव तथा आशीष सिंह बी.कॉम अंतिम वर्ष, – कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। अकादमिक क्लब में लिखिता, लक्ष्य वर्मा, आर्यन शर्मा, प्रिया सिंह; कल्चरल एवं क्रिएटिविटी क्लब में जिया खंडेलवाल, दिशा साहू, नम्रता देवतारे, गजेन्द्र साहू; तथा एंटरप्रेन्योरशिप क्लब में यामिनी धुर्वे, नैना नाग, खुशी जैन और मौसमी वर्मा सम्मिलित रहे। 

इसी प्रकार प्रबंधन विभाग से अनुष्का सैमुअल अध्यक्ष, कौस्तुभ अग्रवाल उपाध्यक्ष, चेन्ता अनंत दिग्रास्कर सचिव, अंशिका देशमुख संयुक्त सचिव, तथा आर्यव स्वामी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। बीबीए विभाग के अकादमिक क्लब में अभिलाषा दुबे, तुषार चक्रवर्ती, अविष गुप्ता, मुकेश मीडिया, आस्था अग्रवाल; कल्चरल एवं क्रिएटिविटी क्लब में दिव्या राणा, नम्रता सिन्हा, सी. एन. श्रुति, निवीश देशकर; तथा एंटरप्रेन्योरशिप क्लब में श्वेता ध्रुवे, कुनाल फुलवानी, ट्विंकल राजपूत, काव्या कुमार वधेर शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक विजय मिश्रा और इन्द्राणी दास द्वारा किया गया, प्रबंधन खेलों का संचालन सहायक प्राध्यापक तिलक साहू ने किया तथा संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय सहायक प्राध्यापक अमरजीत द्वारा किया गया।