Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में तेजी से आगे बढ़ रहे विकास कार्य,सैगोना में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत 41.65 लाख की सड़क स्वीकृत,भूमिपूजन सम्पन्न

कवर्धा,असल बात कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति...

Also Read

कवर्धा,असल बात


कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के लगातार प्रयास से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली हैं। इसी क्रम में ग्राम सैगोना के लिए मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 41 लाख 65 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है, जिसका आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राजेश पटेल एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन को यादव समाज सामुदायिक भवन से जोड़ने वाले लगभग 500 मीटर लंबे पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और दोनों समाज सामुदायिक भवनों के बीच सुगम आवागमन उपलब्ध कराएगी।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से कवर्धा विधानसभा के प्रत्येक ग्राम में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों, किसानों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और सक्रिय प्रयासों से कवर्धा विधानसभा विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अब गाँव–गाँव तक पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।


स्थानीय जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते विकास कार्य


ग्राम सैगोना के नागरिकों ने सड़क स्वीकृति एवं भूमिपूजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इससे गांव के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट जी, श्री संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्री बीरसिंह पटेल,  जनपद सदस्य श्री आनंद मिश्रा,श्री रोहित नाथ योगी, श्री दिलीप गोलू साहू, श्री नागेश्वर जायसवाल, श्री माखन पटेल, श्री निहाली पटेल सहित ग्रामीण, युवा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज