रायपुर . असल बात news. अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान नारोल टेक्सटाइल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड एनवायरो मैनेजमेंट (...
रायपुर .
असल बात news.
अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान नारोल टेक्सटाइल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड एनवायरो मैनेजमेंट (NTIEM) के अध्यक्ष श्री चंपालाल जी. अग्रवाल के नेतृत्व में अहमदाबाद टेक्सटाइल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से निर्धारित मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में पर्यावरण अनुकूल टेक्सटाइल प्रसंस्करण उद्योग के विकास में सहयोग की इच्छा व्यक्त की। कंपनी ने अपने कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) की क्षमता को 100 MLD से बढ़ाकर 130 MLD करने और छत्तीसगढ़ में कपड़ा उद्योगों के लिए आधुनिक एवं टिकाऊ सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष राज प्रकाश व्यास ने की मुलाकात
कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के समूह अध्यक्ष श्री राज प्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ में फार्मा निर्माण इकाई की स्थापना में रुचि व्यक्त की।
कंपनी के पास देश-विदेश में 10 अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र हैं, जिनमें गुजरात, जम्मू, राजस्थान, अमेरिका और इथियोपिया शामिल हैं।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


