Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दो बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश — 2 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी, दो राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार

  राजनांदगांव। डिजिटल अरेस्ट व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक बुजुर्ग महिला व एक युवा व्यपारी से ठगी को अंजाम दिया गया. करीबन दो करोड़ रुपए की ...

Also Read

 राजनांदगांव। डिजिटल अरेस्ट व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक बुजुर्ग महिला व एक युवा व्यपारी से ठगी को अंजाम दिया गया. करीबन दो करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े मामलों में सायबर सेल राजनांदगांव और थाना कोतवाली ने हरियाणा और मध्य प्रदेश से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


डिजिटल अरेस्ट के मामले में साइबर अपराधियों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी व जज बनकर बुजुर्ग महिला को मनी लॉन्ड्रिग के केस में संलिप्त होने का भय दिखाकर वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने एवं केस से बचाने का झांसा देकर कुल 79,69,047 रुपए रुपए की ठगी की गई. वहीं शेयर टेड्रिंग के मामलों में साइबर अपराधियों ने एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाईट का लिंक भेजकर ज्यादा मुनाफा दिलाने के नाम पर 1,21,53,590 रुपए की ठगी को अंजाम दिया.



सायबर सेल राजनांदगांव और थाना कोतवाली की टीम ने दोनों मामलों गुरूग्राम, हरियाणा और मध्यप्रदेश के सिहोर व इंदौर क्षेत्र से 4 आरोपियों को धर दबोचा है. इनमें मध्य प्रदेश निवासी धीरज सिंग पिता गुलाब सिंग (34 वर्ष), अरविन्द्र ठाकुर पिता मनोज सिंह ठाकुर (30 वर्ष) डिम्पल सिंह यादव पिता रणबीर सिंह (22 वर्ष) के अलावा राधे श्याम को गिरफ्तार किया है.


आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार, पैन कार्ड एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किया गया. इसके साथ खाता धारकों एवं बैक खाता एकत्रित कर फ्राडस्टर को म्यूल खाता व सिम प्रदान करने वाले एजेंटों और फ्रॉड का रकम निकालने वालों पर कार्रवाई होगी.