दुर्ग,असल बात दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रति...
दुर्ग,असल बात
दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांधी जी के स्वदेशी भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सतत कार्य कर रही है।
बड़ी संख्या में उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है, जिसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी से श्रीमति उषा टावरी, सभापति श्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


